Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका

अग्निशमन उपकरण न मिलने पर ग्रेटर नोएडा के पांच कोचिंग संस्थान सील, संयुक्त टीम का अभियान जारी

ग्रेटर नोएडा में कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा में कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट स्थित ट्रेडेक्स टावर-1 और ओम टावर में संचालित 13 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पांच संस्थानों में निर्धारित अग्निशमन उपकरण नहीं पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। सील किए गए संस्थानों में ट्यूटोरिक्स ट्यूशन सेंटर, एनविक इंफोटेक, इनकैप सेंटर, मैरिट एजुकेशन और पैंडुलम एडू क्लासेज शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इन संस्थानों को पहले हुए निरीक्षण में फायर सेफ्टी मानकों का पालन करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि के बाद भी आवश्यक उपकरण नहीं लगाए गए, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। यह अभियान शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद शुरू किया गया है, ताकि जिले के सभी कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


संयुक्त निरीक्षण दल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा तथा फायर सेफ्टी ऑफिसर अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कई अन्य संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने का कार्य प्रगति पर मिला, जहां लगभग 80 से 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ऐसे संस्थानों को शेष कार्य पूरा करने के लिए दो से तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। वहीं जिन कोचिंग सेंटरों का पहली बार निरीक्षण किया गया, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप अग्निशमन उपकरण लगाने के निर्देश देते हुए आवश्यक समय प्रदान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण पूरी तरह मानकों के अनुरूप पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि कई संस्थानों ने सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन भी किया है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सभी शिक्षण संस्थानों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी कोचिंग संस्थानों से अपील की है कि वे बिना देरी किए फायर सेफ्टी उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करें और शासन द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई जाएगी, उनके खिलाफ सीलिंग सहित सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का मानना है कि नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई से कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। प्रशासन ने सभी संचालकों से सहयोग करने और समय रहते आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरे करने की अपील की है।