Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान, हादसे रोकने के लिए 100 से अधिक स्थानों पर बैरिकेडिंग और मरम्मत कार्य शुरू

ग्रेटर नोएडा में हाल ही में नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसाइटी में गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान शुरू कर दिया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में हाल ही में नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसाइटी में गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार ने सभी वर्क सर्किलों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों और उनके आसपास मौजूद हर प्रकार के गड्ढे, खुले मेनहोल, ड्रेन, ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थानों की तुरंत पहचान कर उन्हें सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी क्षेत्र में लापरवाही के कारण हादसा होता है तो संबंधित वर्क सर्किल की टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ के निर्देश के बाद परियोजना विभाग और जल-सीवर विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर संभावित खतरे वाले स्थानों को चिन्हित करने में जुटी हैं।


प्राधिकरण की सभी वर्क सर्किल टीमों ने फील्ड में अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी ला दी है। अब तक 100 से अधिक दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा चुके हैं। खुले मेनहोल को ढका जा रहा है, सड़कों के किनारे बने खुले ड्रेन को कवर किया जा रहा है और जहां तत्काल मरम्मत संभव नहीं है वहां बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाया गया है। इसके अलावा सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत का कार्य भी तेजी से चल रहा है ताकि वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। वरिष्ठ प्रबंधकों के नेतृत्व में सभी टीमें लगातार फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं और संभावित जोखिम वाले स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित बनाया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सुमित यादव ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो जाते। उन्होंने सभी वर्क सर्किलों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी प्रकार के जोखिम वाले स्थान की तत्काल सूचना देकर उसे सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य केवल सड़क मरम्मत तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम करना है। प्रशासन का मानना है कि समय रहते किए जा रहे ये सुरक्षा उपाय शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने और लोगों के जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।