ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई
- Kapil Choudhary
- 01 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शुक्रवार को दो वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्राधिकरण में प्रबंधक (उद्योग) अरविंद मोहन सिंह और उप निदेशक (उद्यान) नथोली सिंह अपने लंबे सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए।
इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह और एसीईओ सुमित यादव ने दोनों अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक (वित्त) स्वतंत्र कुमार गुप्ता, ग्रेटर नोएडा एम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना, ओएसडी अर्चना द्विवेदी समेत प्राधिकरण के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी इस मौके पर शामिल हुए, जिससे समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।