Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में अब रात के समय भी रोशनी और सुरक्षा का स्तर पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर में 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में अब रात के समय भी रोशनी और सुरक्षा का स्तर पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर में 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। शुक्रवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय और अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर लगभग 3.31 करोड़ रुपये की लागत आई है। लंबे समय से उद्यमियों द्वारा बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा की मांग की जा रही थी, जिस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने त्वरित निर्णय लेते हुए योजना को मंजूरी दी और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।


इस परियोजना के तहत सेक्टर में 16 मीटर ऊंचाई वाले 5 हाईमास्ट और 25 मीटर ऊंचाई वाले 16 हाईमास्ट लगाए गए हैं, जबकि पूरे औद्योगिक क्षेत्र में 450 आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट भी स्थापित की गई हैं। नई प्रकाश व्यवस्था से रात के समय सड़कें अधिक सुरक्षित होंगी, जिससे उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों, ट्रांसपोर्ट वाहनों और स्थानीय उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर रोशनी के कारण अपराध पर नियंत्रण, यातायात सुरक्षा में सुधार और औद्योगिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में भी मदद मिलेगी। उद्योग जगत का मानना है कि इस पहल से निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और ईकोटेक-3 क्षेत्र औद्योगिक विकास के लिहाज से और अधिक आकर्षक बनेगा।


शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और विशेष रूप से सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के विजन और उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को मजबूत करेगा। विधायक ने कहा कि ग्रेटर नोएडा देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है और इस तरह की परियोजनाएं रोजगार, निवेश और औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देंगी। इस अवसर पर आईबीए की ओर से खुशबू सिंह, डॉ. चंचल वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा सहित कई उद्योग प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्राधिकरण की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।