Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन?

अगस्त क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 7 अगस्त से जिला मुख्यालय पर जुटेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन

गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न सरकारी विभागों में कथित तौर पर बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब और ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर बताया कि 7 अगस्त 2026 से ‘अगस्त क्रांति’ के रूप में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
top-news

गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न सरकारी विभागों में कथित तौर पर बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब और ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर बताया कि 7 अगस्त 2026 से ‘अगस्त क्रांति’ के रूप में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने आरोप लगाया कि जिले के भूजल, खाद्य, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन विभाग समेत तीनों प्राधिकरण और तीनों तहसीलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। संगठन का दावा है कि आम लोग, किसान और मजदूर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन कई महीनों बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता।


संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों में समस्याओं के समाधान के नाम पर ‘सुविधा शुल्क’ की मांग किए जाने की शिकायतें मिलती हैं, जिससे आम आदमी को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण सरकारी व्यवस्था से जुड़े कामों के लिए लोगों को अनावश्यक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। संगठन का कहना है कि उनका आंदोलन किसी एक विभाग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना है।


मास्टर दिनेश नागर ने आंदोलन को अगस्त क्रांति से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया था, उसी तर्ज पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन 7 अगस्त 2026 से ‘भ्रष्टाचारियों जिला मुख्यालय छोड़ो’ के नारे के साथ आंदोलन की शुरुआत करेगा। संगठन के मुताबिक, आंदोलन का पहला कार्यक्रम जिला मुख्यालय सूरजपुर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने और संबंधित विभागों में आम लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय, आलोक नागर, डॉ. शीतल प्रसाद, मास्टर दिनेश नागर, बलराज हूंण, मुकेश कसाना, चौधरी प्रेमराज भाटी, शिव कुमार कसाना, ब्रह्मपाल सिंह कपसिया और गौरव भाटी समेत कई लोग मौजूद रहे।