Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida: 4% आबादी भूखंड पर किसानों का आर-पार का ऐलान ● ग्रेटर नोएडा के किसानों का 4 प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड की मांग पर आर-पार का ऐलान! ● ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग विवाद सुलझाने की नई पहल, हर गुरुवार होगी सोसाइटीवार बैठक ● शारदा यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम, छात्रों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प ● दादरी के नए SDM अभिनेंद्र सिंह से मिले किसान नेता, सरकारी जमीन और तहसील की समस्याओं पर उठाई आवाज ● ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन और नकली खाद्य सामग्री के खिलाफ अगस्त क्रांति आंदोलन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन ● दिल्ली-NCR में झूमकर बरसा सावन, गर्मी से राहत लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी ● ग्रेटर नोएडा में 11 से 13 अगस्त तक India Bio Energy & Tech Expo-2026, 12 अगस्त को आएंगे CM योगी ● ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में दूषित पानी का मामला, 7 नए सैंपल जांच के लिए भेजे ● आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय परशुराम परिषद का ऐलान, जंतर-मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन

शारदा यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम, छात्रों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

शारदा यूनिवर्सिटी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के सहयोग से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।
top-news

शारदा यूनिवर्सिटी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के सहयोग से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) भाल चंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली और खुद नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे की लत से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए कई रचनात्मक और जागरूकता आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘यूथ डायलॉग फॉर चेंज’ विषय पर वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता, ‘वर्ड्स फॉर चेंज’ स्लोगन लेखन, ‘कलर्स ऑफ चेंज’ पेंटिंग प्रतियोगिता, थीम आधारित नृत्य, नुक्कड़ नाटक, ‘वॉइसेज़ फॉर चेंज’ स्लैम पोएट्री, संगीत, रील मेकिंग और शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता शामिल रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए नशा मुक्त भारत के प्रति अपनी सोच और प्रतिबद्धता को सामने रखा। इस मौके पर शारदा यूनिवर्सिटी के डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।



वहीं, MY Bharat के डिप्टी डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब युवा इस मुहिम से जुड़कर दूसरों को जागरूक करते हैं, तभी इसका वास्तविक प्रभाव दिखाई देता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शांति नारायणन ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट (डॉ.) यशोधरा राज, ऋषांक अग्रवाल, आशीष, रचना बंसल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *