Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पटेल जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज ● तीज पर दिखा नारी शक्ति का अनोखा अंदाज, साड़ी में महिलाओं ने उठाए डंडे ● ग्रेटर नोएडा में 1 सितंबर से ग्रामीण टूर्नामेंट सीजन-2, विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी और ₹1.11 लाख का इनाम ● PM Modi CM Yogi Meeting: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी चुनाव से पहले मुलाकात के सियासी मायनों पर टिकी नजरें ● शामली की ‘पलंग तोड़’ मिठाई बनी इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का खास आकर्षण ● PM Modi IIT Delhi: ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, पीएम मोदी की बात पर क्यों हंस पड़े छात्र? ● Greater Noida: 4% आबादी भूखंड पर किसानों का आर-पार का ऐलान ● ग्रेटर नोएडा के किसानों का 4 प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड की मांग पर आर-पार का ऐलान! ● ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग विवाद सुलझाने की नई पहल, हर गुरुवार होगी सोसाइटीवार बैठक ● शारदा यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम, छात्रों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

पटेल जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
top-news

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 29 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित पटेल जयंती समारोह में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर ग्रेटर नोएडा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गामा-2 स्थित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सविंदर भाटी के कार्यालय पर आयोजित बैठक एवं परिचय सम्मेलन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत विभिन्न क्षेत्रों से महासभा के पदाधिकारी और समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सविंदर भाटी ने किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की तैयारियों और समाज की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में 29 अक्टूबर को होने वाले पटेल जयंती समारोह को लेकर क्षेत्रवार रणनीति तैयार की गई। महासभा के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र संपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता, दृढ़ संकल्प और संगठन शक्ति के प्रतीक हैं। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम केवल एक समारोह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान, युवा सशक्तिकरण और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, विनोद नागर, यशवीर नागर, रामकेश चपराना, पंकज रोसा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी, प्रेमकृष्ण आर्य, बाबू सिंह आर्य और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि 29 अक्टूबर का आयोजन गुर्जर समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और संगठन शक्ति को प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर होगा। बैठक में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संजय छोकर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सुनील भाटी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बबली कसाना, बागपत जिलाध्यक्ष कर्मवीर तोमर, सिंह राज गुर्जर, अनिल खारी, नमित भाटी, विजयपाल कसाना, ब्रजवीर प्रमुख, जितेंद्र नागर, सरगम लोहिया, संतराम भाटी, बेगराज प्रधान और तेजपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में “एकजुट समाज–सशक्त समाज” का संदेश दिया गया। महासभा ने समाज के लोगों से अपील की कि वे 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *