Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बारिश से जलभराव, पार्किंग तक पहुंचना हुआ मुश्किल ● जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी, बिसरख पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा ● विकास के साथ नई सड़कों पर भी जोर दे प्राधिकरण, सरकारी जमीन से इकोटेक-16 के लिए निकल सकता है बेहतर रास्ता ● International Youth Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें इतिहास, थीम और महत्व ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और HCL GUVI की साझेदारी से डेटा साइंस और सेमीकंडक्टर शिक्षा को बढ़ावा ● दादरी में 14 अगस्त को राजा राव उमराव सिंह भाटी की स्मृति में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह ● World Organ Donation Day 2026: अंगदान से बच सकती है कई जिंदगियां, जानें महत्व, इतिहास और कैसे लें संकल्प ● राम मंदिर ट्रस्ट में फुल-टाइम CEO की नियुक्ति की तैयारी, 5200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट ● Delhi-NCR Traffic Jam: बारिश और कांवड़ यात्रा से बेहाल दिल्ली-NCR, यूपी गेट से नोएडा तक लगा भीषण जाम ● ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे निवासी; किया रोड जाम

द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, स्कूलों और विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा में द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन उत्साह और रोमांच के साथ किया गया। शारदा विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स सोसाइटी और ऑफिस ऑफ डीन, स्टूडेंट्स’ वेलफेयर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन उत्साह और रोमांच के साथ किया गया। शारदा विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स सोसाइटी और ऑफिस ऑफ डीन, स्टूडेंट्स’ वेलफेयर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, खेल भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना रहा।


प्रतियोगिता की विभिन्न कैटेगरी में स्कूलों के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर कैटेगरी में रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर कैटेगरी में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन ने बाजी मारी। वहीं कैडेट कैटेगरी में अरवाचिन स्कूल, दिल्ली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूलों के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने प्रतियोगिता के स्तर को और ऊंचा किया। वहीं सीनियर कैटेगरी में शारदा विश्वविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रिया कोरंगा, मौली शर्मा और मृदुल भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर शारदा विश्वविद्यालय प्रबंधन और स्पोर्ट्स सोसाइटी ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और प्रतिभागियों को बधाई दी। ऑफिस ऑफ डीन, स्टूडेंट्स’ वेलफेयर के डीन डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों और सहयोगी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के आयोजनों को लगातार आयोजित करता रहेगा। आयोजन की सफलता में स्पोर्ट्स ऑफिसर रिषांक अग्रवाल और स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रियंका का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। चैंपियनशिप ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ खेलों के प्रति उत्साह और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *