Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बारिश से जलभराव, पार्किंग तक पहुंचना हुआ मुश्किल ● जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी, बिसरख पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा ● विकास के साथ नई सड़कों पर भी जोर दे प्राधिकरण, सरकारी जमीन से इकोटेक-16 के लिए निकल सकता है बेहतर रास्ता ● International Youth Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें इतिहास, थीम और महत्व ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और HCL GUVI की साझेदारी से डेटा साइंस और सेमीकंडक्टर शिक्षा को बढ़ावा ● दादरी में 14 अगस्त को राजा राव उमराव सिंह भाटी की स्मृति में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह ● World Organ Donation Day 2026: अंगदान से बच सकती है कई जिंदगियां, जानें महत्व, इतिहास और कैसे लें संकल्प ● राम मंदिर ट्रस्ट में फुल-टाइम CEO की नियुक्ति की तैयारी, 5200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट ● Delhi-NCR Traffic Jam: बारिश और कांवड़ यात्रा से बेहाल दिल्ली-NCR, यूपी गेट से नोएडा तक लगा भीषण जाम ● ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे निवासी; किया रोड जाम

Delhi-NCR Traffic Jam: बारिश और कांवड़ यात्रा से बेहाल दिल्ली-NCR, यूपी गेट से नोएडा तक लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में बारिश और कांवड़ यात्रा की दोहरी मार से मंगलवार सुबह यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर सुबह ऑफिस टाइम के दौरान वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया।
top-news

दिल्ली-NCR में बारिश और कांवड़ यात्रा की दोहरी मार से मंगलवार सुबह यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर सुबह ऑफिस टाइम के दौरान वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। बारिश के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई, वहीं सावन शिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों की बड़ी संख्या ने भी कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा दिया। यूपी गेट और गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली की ओर जाने वाली तीनों लेन में वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण दिल्ली आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।


सबसे ज्यादा असर यूपी गेट, NH-9, खोड़ा अंडरपास और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के आसपास देखने को मिला। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दिल्ली की सीमा के भीतर NH-9 के गाजीपुर बॉर्डर यानी यूपी गेट पर यातायात बेहद धीमी गति से चल रहा था। भारी ट्रैफिक दबाव को देखते हुए गाजियाबाद यातायात पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे और यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहे। बताया गया कि जाम का असर खोड़ा अंडरपास से आगे नोएडा की तरफ भी देखने को मिला। यूपी गेट से लेकर नोएडा सेक्टर-62 गोल चक्कर तक कई जगहों पर वाहन धीमी गति से आगे बढ़ते रहे। मुख्य कॉरिडोर के साथ सर्विस रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई।


कांवड़ यात्रा के कारण जीटी रोड पहले से ही यातायात के दबाव में था और बारिश ने हालात को और मुश्किल बना दिया। नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर भी कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने NH-9 और गाजीपुर बॉर्डर के आसपास वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्थिति की जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भी दी गई है, ताकि दोनों तरफ से यातायात प्रबंधन किया जा सके। ऐसे में अगर आप दिल्ली, गाजियाबाद या नोएडा से दिल्ली की ओर सफर कर रहे हैं, तो निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते प्रमुख मार्गों पर आज भी ट्रैफिक दबाव बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *