Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

तिरंगे के रंग में रंगा गौतमबुद्धनगर: 180 पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने भी देशभक्ति और जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 13 अगस्त 2026 को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन किया गया।
top-news

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने भी देशभक्ति और जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 13 अगस्त 2026 को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन किया गया। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार की उपस्थिति में रैली का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन्स, सूरजपुर से किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


रिजर्व पुलिस लाइन्स, सूरजपुर से शुरू हुई तिरंगा बाइक रैली सूरजपुर घंटा चौक, एलजी चौक होते हुए परी चौक पहुंची और इसके बाद वापस रिजर्व पुलिस लाइन्स में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली में गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों से 90 दोपहिया वाहनों पर कुल 180 पुलिसकर्मी शामिल हुए। इनमें 90 महिला और 90 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया और एकता, सम्मान व देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान नागरिकों से भी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।


गौतमबुद्धनगर पुलिस के इस आयोजन का मकसद सिर्फ तिरंगा यात्रा निकालना नहीं, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना भी रहा। पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि वह जनता की सेवा, सुरक्षा और नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स आर.के. गौतम, एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। तिरंगा बाइक रैली के जरिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का मजबूत संदेश दिया।