Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता ● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत ● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला

एक प्रबंधक को मिले एक ही विभाग की जिम्मेदारी, Greater Noida Authority में उठी मांग

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विभागों के काम के बंटवारे को लेकर प्रबंधकों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विभागों के काम के बंटवारे को लेकर प्रबंधकों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। प्रबंधकों ने पत्र लिखकर मांग की है कि प्रत्येक प्रबंधक को सिर्फ एक ही विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाए। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में कई अधिकारियों के पास एक से अधिक विभागों का कार्यभार है, जिसके कारण विभागीय कामकाज के साथ-साथ प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग, साइट इंस्पेक्शन और जनशिकायतों के निस्तारण पर पर्याप्त समय देना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।


प्रबंधकों के मुताबिक Greater Noida में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं और अलग-अलग Projects की निगरानी के लिए अधिकारियों की नियमित मौजूदगी जरूरी है। एक अधिकारी के पास कई विभाग होने से काम का दबाव बढ़ जाता है और कई महत्वपूर्ण मामलों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा पाता। इसके अलावा Court Cases, जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच जैसे कार्य भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में शामिल हैं। ऐसे में एक विभाग की जिम्मेदारी मिलने से काम की Monitoring अधिक प्रभावी और व्यवस्थित हो सकती है।

प्रबंधकों ने उच्च अधिकारियों से मौजूदा Work Distribution की समीक्षा कर नए सिरे से जिम्मेदारियां तय करने की मांग की है। उनका मानना है कि यदि प्रत्येक प्रबंधक को एक ही विभाग सौंपा जाता है तो जिम्मेदारी स्पष्ट होगी और संबंधित विभाग के काम की जवाबदेही भी तय की जा सकेगी। अब देखना होगा कि Greater Noida Authority के उच्च अधिकारी इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं और क्या विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन के लिए जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाता है।