Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Red Fort Blast Case: जासिर बिलाल वानी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज ● राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल ● Greater Noida: यमुना सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और बस अड्डा, 92वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले ● Greater Noida: न्यू दादरी रेलवे स्टेशन अंडरपास आज रात 8 बजे तक बंद, जाम से बचने के लिए अपनाएं वैकल्पिक मार्ग ● नोएडा में चलती टैक्सी बनी आग का गोला, धू-धूकर जली वैगनआर; सभी यात्री सुरक्षित ● YEIDA की 92वीं Board Meeting में बड़े फैसले, मेडिकल हब से Taiwan City तक कई Mega Projects को मंजूरी ● नितिन नवीन की नई टीम घोषित: स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे और राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी ● दिल्ली-एनसीआर में छह दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 22 अगस्त तक बारिश के आसार ● ट्विशा शर्मा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा ● ग्रेटर नोएडा में किसानों के प्रदर्शन से पहले की तैयारी पर सवाल

ग्रेटर नोएडा में किसानों के प्रदर्शन से पहले की तैयारी पर सवाल

किसानों के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर प्रशासन की तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
top-news

किसानों के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर प्रशासन की तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय के बाहर उस स्थान पर मिट्टी के ढेर दिखाई दिए, जहां किसान आमतौर पर धरना-प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन के नीचे डंपर और जेसीबी खड़ी नजर आईं। किसानों ने इन व्यवस्थाओं को लेकर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि उनकी मांगों को सुनने और बातचीत करने के बजाय प्रदर्शन स्थल को रोकने की तैयारी है।


दरअसल, किसानों की ओर से 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, आबादी से जुड़े लंबित मामलों और जमीन अधिग्रहण से संबंधित मांगों को लेकर आंदोलन का आह्वान किया गया है। किसान नेताओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं और वे इन्हीं मुद्दों को लेकर प्राधिकरण के सामने अपनी आवाज उठाना चाहते हैं। अब प्रदर्शन से पहले धरना स्थल पर मिट्टी के ढेर, डंपर और जेसीबी खड़े किए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखना उनका अधिकार है और प्रशासन को रास्ता रोकने के बजाय समाधान के लिए वार्ता करनी चाहिए। हालांकि, धरना स्थल पर मिट्टी डाले जाने और मशीनरी खड़ी करने के प्रशासनिक कारणों को लेकर संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *