Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता ● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत ● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला

ट्विशा शर्मा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

भोपाल में मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 636 पेज की चार्जशीट दाखिल कर बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ट्विशा की मौत आत्महत्या से हुई थी और दिल्ली AIIMS की टीम द्वारा किए गए दूसरे पोस्टमार्टम में भी सुसाइड की पुष्टि हुई है।
top-news

भोपाल में मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 636 पेज की चार्जशीट दाखिल कर बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ट्विशा की मौत आत्महत्या से हुई थी और दिल्ली AIIMS की टीम द्वारा किए गए दूसरे पोस्टमार्टम में भी सुसाइड की पुष्टि हुई है। इससे पहले ट्विशा के परिवार ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। परिवार का आरोप था कि आरोपी सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह के रसूख के चलते पोस्टमार्टम से पहले तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई। परिवार की आपत्ति के बाद जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली AIIMS की टीम ने भोपाल AIIMS में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया था।


CBI की चार्जशीट में ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ मामले में जांच के आधार पर आरोपपत्र दाखिल किया गया है। इससे पहले CBI की स्पेशल कोर्ट ने कथित दहेज मौत मामले में दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ाई थी। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे। ट्विशा के परिवार की ओर से वकील शुभांग दीक्षित ने बताया था कि CBI ने जांच जारी होने का हवाला देते हुए हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था। वहीं, बचाव पक्ष ने CBI के उस आरोप का विरोध किया था, जिसमें कहा गया था कि आरोपियों ने आवाज के नमूने देने में सहयोग नहीं किया।


इस मामले में ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से शुरू से ही हत्या की आशंका जताई जाती रही है। परिवार का कहना था कि मौत की परिस्थितियों और पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई सवाल हैं। अब दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि होने से मामले की जांच को नया आधार मिला है। हालांकि, CBI ने पति और सास के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है और मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी। ट्विशा की मौत से जुड़े आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CBI की चार्जशीट अब अदालत में मामले की आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।