Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Red Fort Blast Case: जासिर बिलाल वानी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज ● राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल ● Greater Noida: यमुना सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और बस अड्डा, 92वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले ● Greater Noida: न्यू दादरी रेलवे स्टेशन अंडरपास आज रात 8 बजे तक बंद, जाम से बचने के लिए अपनाएं वैकल्पिक मार्ग ● नोएडा में चलती टैक्सी बनी आग का गोला, धू-धूकर जली वैगनआर; सभी यात्री सुरक्षित ● YEIDA की 92वीं Board Meeting में बड़े फैसले, मेडिकल हब से Taiwan City तक कई Mega Projects को मंजूरी ● नितिन नवीन की नई टीम घोषित: स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे और राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी ● दिल्ली-एनसीआर में छह दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 22 अगस्त तक बारिश के आसार ● ट्विशा शर्मा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा ● ग्रेटर नोएडा में किसानों के प्रदर्शन से पहले की तैयारी पर सवाल

दिल्ली-एनसीआर में छह दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 22 अगस्त तक बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 अगस्त तक राजधानी में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
top-news

दिल्ली-NCR में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 अगस्त तक राजधानी में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 17 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश और शाम-रात में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं 18 अगस्त को कई बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव 19 और 20 अगस्त को देखने को मिल सकता है, जब दिल्ली के कई इलाकों में हल्की और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 21 और 22 अगस्त को एक बार फिर बहुत हल्की से हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगातार बादल छाए रहने और बारिश की संभावना से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, बारिश के दौरान दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है। लोगों को मौसम की स्थिति के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।


इससे पहले रविवार को दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बावजूद दिनभर तेज धूप रही और लोग बारिश का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। अब 17 से 22 अगस्त के बीच बारिश और बादलों की गतिविधियां बढ़ने से राजधानी के मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *