Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Red Fort Blast Case: जासिर बिलाल वानी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज ● राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल ● Greater Noida: यमुना सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और बस अड्डा, 92वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले ● Greater Noida: न्यू दादरी रेलवे स्टेशन अंडरपास आज रात 8 बजे तक बंद, जाम से बचने के लिए अपनाएं वैकल्पिक मार्ग ● नोएडा में चलती टैक्सी बनी आग का गोला, धू-धूकर जली वैगनआर; सभी यात्री सुरक्षित ● YEIDA की 92वीं Board Meeting में बड़े फैसले, मेडिकल हब से Taiwan City तक कई Mega Projects को मंजूरी ● नितिन नवीन की नई टीम घोषित: स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे और राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी ● दिल्ली-एनसीआर में छह दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 22 अगस्त तक बारिश के आसार ● ट्विशा शर्मा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा ● ग्रेटर नोएडा में किसानों के प्रदर्शन से पहले की तैयारी पर सवाल

YEIDA की 92वीं Board Meeting में बड़े फैसले, मेडिकल हब से Taiwan City तक कई Mega Projects को मंजूरी

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 92वीं बोर्ड बैठक सोमवार, 17 अगस्त 2026 को संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के औद्योगिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।
top-news

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 92वीं बोर्ड बैठक सोमवार, 17 अगस्त 2026 को संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के औद्योगिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 जुलाई 2026 तक कुल प्राप्तियां 1,853.74 करोड़ रुपये रहीं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 974.37 करोड़ रुपये के मुकाबले 90.25 प्रतिशत अधिक हैं। Industrial/Mixed Land Scheme से 1,195.99 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जो पूरे वर्ष के बजट प्रावधान का 86.17 प्रतिशत है। इसी अवधि में प्राधिकरण का कुल व्यय 3,690.64 करोड़ रुपये रहा, जिसमें भूमि अधिग्रहण और विभिन्न बैंकों से लिए गए ऋण की अदायगी पर 3,371 करोड़ रुपये खर्च किए गए।


YEIDA ने क्षेत्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन चिन्हित की है। सेक्टर-13 और सेक्टर-14 में 500 एकड़ भूमि पर Medical Hub, सेक्टर-14 में 480 एकड़ में University Township, सेक्टर-34 में करीब 36 एकड़ में आधुनिक Mandi और सेक्टर-23डी में लगभग 50 एकड़ में International Stadium विकसित करने की योजना है। Noida Airport के नजदीक सेक्टर-23सी में Inter-State Bus Terminal के लिए भी भूमि चिन्हित की गई है। वहीं सेक्टर-06 में Taiwan Based Industries को आकर्षित करने के लिए 300 एकड़ में Taiwan City विकसित करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इसी सेक्टर में 100 से 125 एकड़ में Pharmaceutical Formulation Manufacturing Cluster विकसित करने का फैसला लिया गया है, जहां Tablets, Capsules, Injectable, Oral Liquid, Topical Preparation और Finished Dosage Forms के निर्माण की योजना है। इससे Global Pharma Value Chain, National और International Investment तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Medical Device Sector को भी नई गति देने के लिए YEIDA के Medical Device Park में FDA Accreditation Scheme for Conformity Assessment (ASCA) के अनुरूप Medical Device Testing Facility स्थापित करने तथा Technical Expert Committee गठित करने का निर्णय लिया गया। प्रस्तावित सुविधा में Electrical Safety, Electromagnetic Compatibility, Mechanical Performance, Software Validation, Sterilization और Packaging Validation जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की Testing Services उपलब्ध होंगी। इसके अलावा आगरा स्थित YEIDA क्षेत्र में Yamuna Expressway की Chainage 161.21 पर Karban River के ऊपर Service Road पर Culvert (Minor Bridge) निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव के कारण प्रभावित यातायात को राहत मिलेगी। किसानों से सहमति के आधार पर भूमि खरीद दरों में भी बदलाव किया गया है। Phase-1 के Gautam Buddh Nagar और Bulandshahr क्षेत्रों में वर्तमान 4,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर में 6 प्रतिशत वृद्धि कर 4,558 रुपये प्रति वर्ग मीटर अथवा 4,037 रुपये प्रति वर्ग मीटर के साथ 7 प्रतिशत आबादी भूखंड का विकल्प निर्धारित किया गया है। इन फैसलों से YEIDA Region में Industry, Education, Healthcare, Sports, Transport और Investment के लिए एक मजबूत नया Ecosystem तैयार होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *