Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● Weather Update: नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में आज फिर बरसेंगे बदरा
● UP Election 2027: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में BSP सक्रिय, सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी
● Greater Noida: सीएम योगी आज यमुना सिटी में दो ऑटोमोबाइल प्लांट का करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ का निवेश
● बिलासपुर में अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण का कड़ा प्रहार, निर्माण ध्वस्त
● टेकजोन-4 में 561 LED Street Lights, छपरौला ROB पर लगेंगे 7 Highmast
● Red Fort Blast Case: जासिर बिलाल वानी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज
● राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल
● Greater Noida: यमुना सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और बस अड्डा, 92वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
● Greater Noida: न्यू दादरी रेलवे स्टेशन अंडरपास आज रात 8 बजे तक बंद, जाम से बचने के लिए अपनाएं वैकल्पिक मार्ग
● नोएडा में चलती टैक्सी बनी आग का गोला, धू-धूकर जली वैगनआर; सभी यात्री सुरक्षित
टेकजोन-4 में 561 LED Street Lights, छपरौला ROB पर लगेंगे 7 Highmast
ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा और बेहतर रोशनी की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही छपरौला रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और उसके आसपास 7 हाईमास्ट लाइटें लगाएगा।
- sakshi choudhary
- 18 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा और बेहतर रोशनी की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही छपरौला रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और उसके आसपास 7 हाईमास्ट लाइटें लगाएगा। इसके अलावा छपरौला आरओबी से राष्ट्रीय राजमार्ग-91 (NH-91) तक लिंक रोड पर 132 LED Street Lights लगाई जाएंगी। लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग पर रोशनी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी और सड़क हादसों की आशंका भी कम होगी। पुलिस की ओर से भी इस मार्ग पर Highmast और Street Lights लगाने का सुझाव दिया गया था।
वहीं, टेकजोन-4 में 24 और 30 मीटर चौड़ी सड़कों पर 561 अतिरिक्त Street Lights लगाई जाएंगी। आसपास के लोगों की मांग को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को दोनों स्थानों पर तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के डिवीजन वन ने दोनों परियोजनाओं के लिए Tender जारी कर दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक करीब एक से डेढ़ महीने में Tender Process पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा और लगभग तीन महीने में दोनों परियोजनाएं पूरी कर ली जाएंगी।
दोनों स्थानों पर Highmast और LED Street Lights लगाने के कार्य पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ACEO प्रेरणा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद छपरौला ROB, NH-91 Link Road और Techzone-4 की प्रमुख सड़कों पर रात के समय बेहतर Visibility मिलेगी। इससे Greater Noida में सड़क सुरक्षा, यातायात सुविधा और क्षेत्र की overall connectivity को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *