Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● Weather Update: नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में आज फिर बरसेंगे बदरा
● UP Election 2027: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में BSP सक्रिय, सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी
● Greater Noida: सीएम योगी आज यमुना सिटी में दो ऑटोमोबाइल प्लांट का करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ का निवेश
● बिलासपुर में अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण का कड़ा प्रहार, निर्माण ध्वस्त
● टेकजोन-4 में 561 LED Street Lights, छपरौला ROB पर लगेंगे 7 Highmast
● Red Fort Blast Case: जासिर बिलाल वानी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज
● राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल
● Greater Noida: यमुना सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और बस अड्डा, 92वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
● Greater Noida: न्यू दादरी रेलवे स्टेशन अंडरपास आज रात 8 बजे तक बंद, जाम से बचने के लिए अपनाएं वैकल्पिक मार्ग
● नोएडा में चलती टैक्सी बनी आग का गोला, धू-धूकर जली वैगनआर; सभी यात्री सुरक्षित
बिलासपुर में अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण का कड़ा प्रहार, निर्माण ध्वस्त
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में अवैध कॉलोनी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। खसरा संख्या 1554 में 24,120 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हो रहे अवैध निर्माण को वर्क सर्किल-8 की टीम ने ध्वस्त किया।
- Kapil Choudhary
- 19 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिलासपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की ओर से कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी था।
बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह अवैध निर्माण बिलासपुर के खसरा संख्या 1554 में करीब 24,120 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के मैनेजर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार भी टीम के साथ मौजूद रहे। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण की कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *