Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice ● Delhi High Court का बड़ा फैसला: Live-in relationship शादी के समान, माता-पिता भी नहीं कर सकते दखल ● आजम खां पर ED का शिकंजा और कसा, 84 मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पर Raid ● राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद सख्ती: फेस रीडिंग से हाजिरी, कैमरों की निगरानी; कर्मचारियों पर कार्रवाई तेज ● Delhi: पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर हटा सुरक्षा घेरा, बैरिकेड्स और बोलार्ड्स हटाए गए ● Greater Noida Fire: लकड़ी-गत्ते की फैक्टरी में भीषण आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू ● Weather Update: नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में आज फिर बरसेंगे बदरा ● UP Election 2027: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में BSP सक्रिय, सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी

विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित

विजय इंटरनेशनल स्कूल, अमका रोड, रूपवास दादरी में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ट्रैफिक रूल्स अवेयरनेस एक्टिविटी का आयोजन किया गया।
top-news

विजय इंटरनेशनल स्कूल, अमका रोड, रूपवास दादरी में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ट्रैफिक रूल्स अवेयरनेस एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल-खेल में सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी हासिल की।


गतिविधि में बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल के तीन रंगों लाल, पीला और हरा का अर्थ समझाया गया। इसके साथ ही हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने, सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर चलने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण नियम बताए गए। बच्चों ने आकर्षक पोस्टर, चार्ट और मॉडल के माध्यम से ट्रैफिक नियमों को समझा। शिक्षकों ने खेल और प्रदर्शन के जरिए बच्चों को बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

विद्यालय की इस पहल से बच्चों में कम उम्र से ही सुरक्षित यातायात व्यवहार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश मिला। कार्यक्रम के अंत में नन्हे विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय की ओर से इस अवसर पर संदेश दिया गया, “सुरक्षित हम, सुरक्षित आप, ट्रैफिक नियमों का करें पालन।”