Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में एक बार फिर बदलाव किया गया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में एक बार फिर बदलाव किया गया है। जारी कार्यालय आदेश के तहत विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई विभागों के कार्यों का पुनर्वितरण भी किया गया है। प्राधिकरण ने प्रशासनिक और विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। आदेश में अधिकारियों के वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ नए कार्यों का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है। खास तौर पर 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारियां नए सिरे से निर्धारित की गई हैं।


उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल वर्तमान में वर्क सर्किल-01 से 08, उद्यान विभाग और स्वास्थ्य विभाग में उप महाप्रबंधक स्तर का कार्य देख रहे हैं। उनके पास पहले से 130 मीटर रोड के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक स्तर की जिम्मेदारी भी थी। नई व्यवस्था में उन्हें इन सभी कार्यों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के कार्य का प्रभारी भी बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) राजीव कुमार को तकनीकी विभाग, वर्क सर्किल-07 और जल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि 130 मीटर रोड का कार्य उनके दायरे से अलग कर दिया गया है। प्रबंधक (सिविल) हरिओम कुमार को वर्क सर्किल-02 के साथ 130 मीटर रोड की जिम्मेदारी दी गई है। मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद प्रबंधक (सिविल) कनुप्रिया श्रीवास्तव को टेंडर सेल, उद्यान विभाग और तकनीकी विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

नई कार्य व्यवस्था के तहत प्रबंधक (सिविल) प्रशांत समाधिया अब वर्क सर्किल-01, 03 और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। सहायक प्रबंधक (सिविल) हरिन्दर सिंह को तकनीकी विभाग, वर्क सर्किल-07, 130 मीटर रोड और उद्यान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक (सिविल) रविन्द्र सिंह गौड़ को वर्क सर्किल-04, 05 और उद्यान विभाग का कार्य सौंपा गया है, जबकि सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक (सिविल) अजय कुमार वर्मा वर्क सर्किल-02 और उद्यान विभाग का कार्य देखेंगे। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी प्रबंधक और सहायक प्रबंधक अपने वर्तमान कार्यों को पहले की तरह संभालते रहेंगे। इस फेरबदल को प्राधिकरण के विकास कार्यों में गति लाने और प्रमुख परियोजनाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।