Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Expressway: सभी एक्सप्रेसवे के लिए बनेगा कॉमन कमांड सेंटर, 14449 पर मिलेगी हर मदद ● मेरठ में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर पर बवाल, अतुल प्रधान ने हटवाए; BJP पर साधा निशाना ● नोएडा में तेज बारिश से जलभराव, दिल्ली में उमस ने बढ़ाई परेशानी! IMD का यलो अलर्ट ● किसान नेताओं की जांच के नाम पर उत्पीड़न का आरोप, बलराज भाटी बोले 'आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं.... ● नोएडा के मामूरा में घर में घुसकर चोरी का आरोप, नकदी और सामान ले जाने की शिकायत ● घंघोला के किसानों को मिले आबादी भूखंड ● चौधरी केसरी सिंह ‘गुर्जर’ की तृतीय पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नगर निगम गठन की उठी मांग ● नोएडा में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, एक दिन में 105 नए केस; मरीजों की संख्या 120 पहुंची ● दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के 3000 से ज्यादा केस, सीएम ने बुलाई बैठक; मंत्री बोले- स्थिति नियंत्रण में ● ग्रेटर नोएडा में 1.07 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, महिला भी शामिल

मेरठ में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर पर बवाल, अतुल प्रधान ने हटवाए; BJP पर साधा निशाना

मेरठ साउथ स्टेशन के पास समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड किनारे लगे इन पोस्टरों की जानकारी मिलने के बाद सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।
top-news

मेरठ साउथ स्टेशन के पास समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड किनारे लगे इन पोस्टरों की जानकारी मिलने के बाद सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोस्टरों पर कड़ी आपत्ति जताई और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें हटवा दिया। अतुल प्रधान ने कहा कि इस तरह की पोस्टरबाजी के जरिए राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।


अतुल प्रधान का आरोप- जनता के मुद्दों से भटकाया जा रहा ध्यान

अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए विवादित पोस्टरों के जरिए लोगों का ध्यान दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई, किसानों की समस्याएं और छात्रों से जुड़े पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन इन पर चर्चा के बजाय पोस्टरबाजी की राजनीति की जा रही है। सपा विधायक ने कहा कि जनता को वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सार्वजनिक स्थान पर विवादित पोस्टर लगाने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।


नगर निगम की भूमिका पर भी उठाए सवाल

सपा विधायक ने पोस्टर लगाने के पीछे नगर निगम की भूमिका होने की आशंका जताते हुए कहा कि यदि सरकारी मशीनरी या नगर निगम के इशारे पर ये पोस्टर लगाए गए हैं तो इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की राजनीति को समाजवादी पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। अतुल प्रधान ने कहा कि अगर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता भी लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे। मेरठ में पोस्टर विवाद के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए कथित आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।