Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षा और पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर हुआ मंथन
● खेडी-भनौता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ
● दिल्ली में 29 अक्टूबर को गुर्जर समाज का महासम्मेलन, तालकटोरा स्टेडियम में जुटने की तैयारी
● ग्रेटर नोएडा: खेड़ी भनौता के स्कूल को डेंसो इंडिया की सौगात, 12 आधुनिक शौचालयों का निर्माण
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी
● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका
● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप
● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल
● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत
● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें
दिल्ली में 29 अक्टूबर को गुर्जर समाज का महासम्मेलन, तालकटोरा स्टेडियम में जुटने की तैयारी
गुर्जर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच पर लाने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गुर्जर समाज एकजुटता महासम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई है।
- sakshi choudhary
- 05 Sep, 2026
गुर्जर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच पर लाने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गुर्जर समाज एकजुटता महासम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई है। आयोजकों के मुताबिक यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को समर्पित होगा और इसमें देशभर से बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी के संयुक्त नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रस्तावित इस सम्मेलन को सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने की पहल के तौर पर बताया गया है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य गुर्जर समाज को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास जैसे विषयों पर एकजुट करना तथा नई पीढ़ी को समाज के इतिहास और महापुरुषों के विचारों से जोड़ना है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को होती है, लेकिन 31 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहले से बुक होने के कारण वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद सम्मेलन की तारीख 29 अक्टूबर तय की गई। उन्होंने कहा कि तारीख में बदलाव हुआ है, लेकिन समाज को एक मंच पर लाने का उद्देश्य वही है। आयोजकों के अनुसार अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय टीम सम्मेलन की तैयारियों में जुटी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाए जाने की बात कही गई है। महासभा के महासचिव के.पी. कसाना भी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने सम्मेलन को सामाजिक एकजुटता के साथ-साथ युवाओं और समाज की आगामी जरूरतों पर चर्चा का मंच बनाने की तैयारी की है।
आयोजकों के मुताबिक सम्मेलन के मंच से गुर्जर समाज के भविष्य से जुड़े पांच प्रमुख प्रस्तावों और योजनाओं की घोषणा की जाएगी। इनमें युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार संबंधी राष्ट्रीय हेल्पलाइन शुरू करने, प्रत्येक जिले में छात्रावास और लाइब्रेरी बनाने, जरूरतमंद परिवारों के लिए सामूहिक विवाह एवं चिकित्सा सहायता योजना, गुर्जर इतिहास और सरदार पटेल के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के अभियान तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा शामिल है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी ने समाज के लोगों से 29 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि इस महासम्मेलन के जरिए सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार और संगठनात्मक मजबूती को लेकर आगे की दिशा तय करने का प्रयास किया जाएगा।