Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी हादसा! 12 किमी दूर मिला डूबे युवक का शव, दूसरे की तलाश में गाद बनी चुनौती
● दिल्ली में PG-हॉस्टलों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, एक सप्ताह में सेफ्टी ऑडिट के आदेश
● खेड़ी गांव में आबादी के बीच डॉग शेल्टर पर कार्रवाई की मांग, बुजुर्ग से मारपीट के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
● प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षा और पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर हुआ मंथन
● खेडी-भनौता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ
● दिल्ली में 29 अक्टूबर को गुर्जर समाज का महासम्मेलन, तालकटोरा स्टेडियम में जुटने की तैयारी
● ग्रेटर नोएडा: खेड़ी भनौता के स्कूल को डेंसो इंडिया की सौगात, 12 आधुनिक शौचालयों का निर्माण
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी
● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका
● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप
ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी हादसा! 12 किमी दूर मिला डूबे युवक का शव, दूसरे की तलाश में गाद बनी चुनौती
हिंडन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव करीब 12 किलोमीटर दूर कुलसेरा पुल के पास बरामद हुआ है।
- sakshi choudhary
- 07 Sep, 2026
हिंडन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव करीब 12 किलोमीटर दूर कुलसेरा पुल के पास बरामद हुआ है। हादसा रविवार को हैबतपुर के पास उस समय हुआ था, जब दोनों युवक नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक नाव को दिशा देने के लिए लगी रस्सी को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक रस्सी टूटने के बाद एक युवक उसे लेकर नदी पार करने लगा, लेकिन तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका साथी भी नदी में उतर गया और दोनों पानी में बह गए। दोनों की पहचान शिव राजपूत (19) और सौरव (20) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे और ग्रेटर नोएडा के युसूफपुर चक गांव में रह रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और फायर सर्विस की टीमें नदी में युवकों की तलाश में जुट गईं। तेज बहाव के कारण आशंका जताई गई कि दोनों युवक घटनास्थल से काफी दूर तक बह गए होंगे। तलाशी अभियान के दौरान नदी में जाल लगाए गए और गोताखोरों की मदद ली गई। इसी दौरान एक युवक का शव घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर कुलसेरा पुल के नीचे बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे युवक की तलाश अभी भी जारी है।
दूसरे युवक की तलाश में नदी में मौजूद गाद और तेज बहाव बचाव टीमों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। राहतकर्मी लगातार नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से कई किलोमीटर के क्षेत्र में तलाश की जा रही है और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर दूसरे युवक को खोजने का प्रयास जारी है। इस हादसे के बाद हिंडन नदी में नाव संचालन और नदी पार करने के दौरान सुरक्षा उपायों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और बचाव दल की टीमें अभियान पूरा होने तक तलाशी जारी रखे हुए हैं।