Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प!
● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त
● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी
● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल
● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप
● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन?
● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता
● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत
● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला
YEIDA ने फलैदा गौशाला का किया नवीनीकरण, 5000 पौधे और 2 एकड़ लॉन विकसित
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को फलैदा गौशाला के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
- sakshi choudhary
- 10 Sep, 2026
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को फलैदा गौशाला के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने गौशाला परिसर में पौधरोपण भी किया। प्राधिकरण के अनुसार, गौशाला परिसर में करीब 5,000 पौधे लगाए गए हैं और लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में लॉन विकसित किया गया है। गौशाला में करीब 600 निराश्रित गोवंशों के रहने की व्यवस्था की गई है। गोवंशों की निगरानी के लिए परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे उनकी गतिविधियों और व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी।
गौशाला को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए यहां गोबर, खाद और गौमूत्र से अगरबत्ती व धूपबत्ती तैयार करने के उपकरण भी लगाए गए हैं। इसके अलावा गौशाला परिसर के बीच में एक तालाब का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्देश्य वर्षा जल का संचयन करना है। प्राधिकरण के मुताबिक, इन व्यवस्थाओं के जरिए गौशाला परिसर में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। पौधरोपण और लॉन के विकास से परिसर को हरित क्षेत्र के रूप में भी विकसित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष मीणा, राजेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार भाटिया, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और महराम सिंह, महाप्रबंधक (परियोजना) राजेन्द्र भाटी, उप निदेशक (उद्यान) आनन्द मोहन सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामवासी मौजूद रहे। YEIDA की ओर से किए गए नवीनीकरण कार्य में गोवंशों के लिए आवासीय व्यवस्था के साथ CCTV निगरानी, वर्षा जल संचयन, पौधरोपण और गोबर-गोमूत्र से उपयोगी उत्पाद तैयार करने की व्यवस्था को शामिल किया गया है। प्राधिकरण के अनुसार, फलैदा गौशाला को इन सुविधाओं के साथ अधिक व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में काम किया गया है।