Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में लंबे समय से जलभराव, गंदगी, खराब सड़क और कंटेनर डिपो के कारण लगने वाले जाम की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई है।
top-news

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में लंबे समय से जलभराव, गंदगी, खराब सड़क और कंटेनर डिपो के कारण लगने वाले जाम की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। भारतीय किसान यूनियन मंच के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दादरी SDM को ज्ञापन सौंपा। तिलपता के जिलाध्यक्ष अक्षय मुखिया ने बताया कि ग्रामीण करीब पांच वर्षों से जनप्रतिनिधियों और Greater Noida Authority को लगातार शिकायतें और ज्ञापन देते आ रहे हैं, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब संगठन और ग्रामीणों ने 20 सितंबर 2026 से कंटेनर डिपो के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया है।


भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि तिलपता की समस्याओं से गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को भी परेशानी होती है। जिला उपाध्यक्ष सोनू भाटी ने बताया कि बड़े कंटेनर डिपो के कारण मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे Traffic Jam की स्थिति पैदा होती है। यह मार्ग दादरी, गाजियाबाद, सिकंदराबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा को जोड़ता है। सड़क पर गहरे गड्ढे, जलभराव और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और Road Accident का खतरा भी बना रहता है। वहीं अनिल भाटी ने जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और जलभराव की समस्या होने की बात कही।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव और drainage system की समस्या का स्थायी समाधान, खराब सड़कों की मरम्मत, नियमित सफाई, traffic management में सुधार और कंटेनर डिपो से जुड़े जाम व दुर्घटनाओं की समस्या के समाधान की मांग की है। दिनेश प्रधान और श्यामबाबू आर्य ने कहा कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक समस्याओं का permanent solution नहीं होता, तब तक धरना जारी रखा जाएगा। इस दौरान शोबी भाटी, विकास प्रधान, राजेश पायलट, सुधीर भाटी, दीपक शर्मा, सुनील भाटी, मनोज शाह, जित्ती भाटी, बिज्जी भाटी, सचिन भाटी, रोहित भाटी, विनोद यादव, चिंकू यादव, विक्रान्त भाटी, सागर नंबरदार, अजब सिंह भाटी, अब्दुल कादिर, सोनू यादव, ललित गौतम, अजय नागर, करन भनौता, रामनिवास यादव समेत अन्य ग्रामीण और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।