Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

ग्रेटर नोएडा में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष विजय महोत्सव का आयोजन 11 से 21 अक्टूबर तक साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


भूमि पूजन कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया, जिसमें कमेटी के सदस्यों और उपस्थित धर्मप्रेमियों ने आहुति दी। पूर्णाहुति के बाद कमेटी अध्यक्ष मंजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने उपस्थित गणमान्य लोगों के सहयोग से नारियल फोड़कर भूमि पूजन संपन्न कराया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भगवान श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर, शैलेंद्र भाटिया, योगेंद्र भाटी डेवटा, रामशरण नागर और हरेंद्र भाटी समेत अन्य लोगों ने विजय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, केके शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, चाचा हिंदुस्तानी, अमित गोयल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, संजय सिंह, अजय रामपुर, मनोज चौधरी, विजेंद्र भाटी, सुरेंद्र तायल, राहुल नंबरदार, दीपक भाटी और आलोक नागर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कमेटी के अनुसार विजय महोत्सव के दौरान रामलीला मंचन के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।