Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे
● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा
● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार
● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर
● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा
● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर
गौतमबुद्धनगर में अग्निशमन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शासन की मंजूरी मिली है।
- sakshi choudhary
- 21 Sep, 2026
गौतमबुद्धनगर में अग्निशमन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शासन की मंजूरी मिली है। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में दो नए अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सेक्टर-32 के भूखंड संख्या एफ-4 पर 7 यूनिट के अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने 2359.16 लाख रुपये यानी करीब 23.59 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है। वहीं, जेवर तहसील के सेक्टर-18 स्थित भूखंड संख्या एफ-1 पर 7 यूनिट के एक अन्य अग्निशमन केंद्र के लिए भूमि के साथ 2333.44 लाख रुपये यानी करीब 23.33 करोड़ रुपये का अनुदान आवंटित किया गया है। दोनों केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की बात कही गई है।
इसके अलावा दादरी तहसील के बिसाहड़ा गांव में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने के लिए भूमि को गृह (पुलिस) विभाग के निवर्तन पर रखते हुए निःशुल्क हस्तांतरण की अनुमति दी गई है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अग्निशमन केंद्रों के लिए वाहनों, मशीनों और अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद को 129.63 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है। नोएडा क्षेत्र के फायर स्टेशनों के लिए भी वाहन, मशीन और उपकरण खरीदने के लिए 154 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा फेस-1 अग्निशमन केंद्र में छोटे निर्माण और मरम्मत कार्यों के लिए 1.37 करोड़ रुपये तथा YEIDA क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की infrastructure और resources के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी मिली है।
पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक इन परियोजनाओं के लिए आगे की प्रक्रिया मुख्यालय और संबंधित प्राधिकरण स्तर पर चल रही है। नए Fire Stations, आधुनिक Fire Fighting Vehicles, मशीनों और उपकरणों की उपलब्धता से जिले की emergency response capacity को मजबूत करने का लक्ष्य है। परियोजनाएं पूरी होने के बाद आगजनी और अन्य आपात स्थितियों में response time कम करने तथा जनपद में अधिक प्रभावी अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।