Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा ● अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, 2027 के यूपी चुनाव को लेकर कही यह बात ● बसपा की अहम बैठक आज, आकाश आनंद विवाद के बीच ईशान आनंद की जिम्मेदारी पर हो सकता है फैसला ● यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, 23 सितंबर से बारिश का नया दौर; इन इलाकों में ज्यादा असर ● ग्रेटर नोएडा में 800 टन रोजाना कूड़े को मिलेगा निस्तारण, लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू ● ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने को लेकर समीक्षा बैठक, धूल नियंत्रण के उपाय सख्त करने के निर्देश ● ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बीटा-1 सेक्टर का किया निरीक्षण ● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार

न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर

नोएडा। दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र के 80 गांवों की जमीन पर प्रस्तावित न्यू नोएडा के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है।
top-news

नोएडा। दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र के 80 गांवों की जमीन पर प्रस्तावित न्यू नोएडा के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। नोएडा प्राधिकरण की योजना अक्टूबर से गांवों में विशेष कैंप लगाकर किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की है। प्राधिकरण की ओर से किसानों की सुविधा के लिए संबंधित गांवों में ही अधिकारियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही न्यू नोएडा क्षेत्र में प्राधिकरण का अस्थायी कार्यालय भी शुरू करने की योजना है।


जमीन अधिग्रहण से पहले प्राधिकरण अधिकारियों ने गांवों के प्रधानों और स्थानीय लोगों से बातचीत शुरू कर दी है। हाल ही में एसीईओ पुष्पराज सिंह ने करीब 15 गांवों के प्रधानों और लोगों के साथ बैठक की थी। अधिकारियों के मुताबिक, मुआवजा दरों को प्राधिकरण बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है और शासन से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद गांवों में कैंप लगाकर जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। किसानों को जमीन देने से लेकर मुआवजा प्राप्त करने से संबंधित काम के लिए नोएडा प्राधिकरण कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। प्राधिकरण के अधिकारी खुद गांवों में पहुंचकर प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

न्यू नोएडा परियोजना को चार चरणों में विकसित करने की योजना है। पहले चरण में 2027 तक 3,165 हेक्टेयर, दूसरे चरण में 2032 तक 3,798 हेक्टेयर, तीसरे चरण में 2037 तक 5,908 हेक्टेयर और चौथे चरण में 2041 तक 8,230 हेक्टेयर भूमि विकसित करने का प्रस्ताव है। वहीं, पहले और दूसरे चरण के गांवों में मुआवजा और 6 प्रतिशत आबादी भूखंड का प्रावधान ग्रेटर नोएडा के मानकों के अनुरूप तथा तीसरे और चौथे चरण में 7 प्रतिशत आबादी भूखंड का प्रावधान यमुना प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार शासन की मंजूरी मिलते ही Land Acquisition Process को आगे बढ़ाया जाएगा।