Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्ध नगर: 2009 के हत्या और जानलेवा हमले के मामले में 10 दोषियों को उम्रकैद, आर्म्स एक्ट में पांच को 3 साल की सजा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तीन ACEO के बीच विभागों का बंटवारा, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को मिली नई जिम्मेदारी ● ग्रेटर नोएडा में सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर एक-एक लाख का जुर्माना ● चक्रवात अकवान का असर! वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों का बदला समय, 8 घंटे तक की देरी; यात्रियों की बढ़ी परेशानी ● GRAP-3 हटते ही फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा, एम्स का AQI 354; कई इलाकों में प्रदूषण चिंताजनक ● नोएडा के सेक्टर-78 में ग्रीन बेल्ट पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध दुकानें और टीन शेड ध्वस्त; JCB पर हमला ● नोएडा में बनेगी 20 मीटर ऊंची एलिवेटेड रोड, मयूर विहार से सेक्टर-94 तक आसान होगा सफर, जाम से मिलेगी राहत ● यूपी चुनाव 2027: रालोद-भाजपा में 3:2 सीट बंटवारे का फॉर्मूला, बागपत और बड़ौत सीट पर फंसा पेच ● किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, सहमति से होगा भूमि अधिग्रहण: ग्रेटर नोएडा के नए CEO डॉ. बलकार सिंह ● डॉ. बलकार सिंह ने संभाली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO की कमान, किसानों के मुद्दे और अवैध निर्माण रोकना होंगी बड़ी चुनौतियां

ग्रेटर नोएडा में सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर एक-एक लाख का जुर्माना

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों की सफाई में लापरवाही बरतने वाली दो कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
top-news

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों की सफाई में लापरवाही बरतने वाली दो कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से सफाई के दौरान धूल का गुबार उड़ने की शिकायत मिलने पर प्राधिकरण ने दोनों कंपनियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की। दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर तीन कार्यदिवस के भीतर जवाब देने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए तैनात मशीनों से ही प्रदूषण फैलना गंभीर लापरवाही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पानी का छिड़काव किए बिना हो रही थी सफाई


दरअसल, ग्रेटर नोएडा की सड़कों को साफ रखने और धूल कम करने के लिए ट्रक माउंटेड मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन सफाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किए जाने के कारण मशीनों के पीछे धूल का गुबार उड़ने की शिकायतें सोशल मीडिया के माध्यम से प्राधिकरण तक पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार के मुताबिक, 18 नवंबर 2026 को मैसर्स एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड और मैसर्स यदुवंशी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए। दोनों कंपनियां ग्रेटर नोएडा में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के संचालन, रखरखाव और सड़कों की यांत्रिक सफाई का काम कर रही हैं। नोटिस में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि सड़कों की सफाई से पहले पानी का छिड़काव करना और सफाई के दौरान निर्धारित सावधानियां बरतना जरूरी है। इसके बावजूद धूल उड़ने को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रत्येक कंपनी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

आगामी बिलों से वसूली जाएगी जुर्माने की रकम


प्राधिकरण के मुताबिक, दोनों कंपनियों से जुर्माने की एक-एक लाख रुपये की रकम उनके आगामी बिलों के भुगतान में कटौती करके वसूली जाएगी। वहीं, तीन कार्यदिवस में जवाब नहीं देने या संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कंपनियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है। प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय रावल ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले व्यक्ति या फर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के जरिए प्राधिकरण ने सफाई एजेंसियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़कों की सफाई केवल औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसके दौरान धूल नियंत्रण के नियमों का भी पालन करना होगा। अब देखना होगा कि नोटिस के बाद दोनों कंपनियां क्या जवाब देती हैं और शहर की सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग के दौरान धूल उड़ने की समस्या पर कितना नियंत्रण हो पाता है।