Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा
● अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, 2027 के यूपी चुनाव को लेकर कही यह बात
● बसपा की अहम बैठक आज, आकाश आनंद विवाद के बीच ईशान आनंद की जिम्मेदारी पर हो सकता है फैसला
● यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, 23 सितंबर से बारिश का नया दौर; इन इलाकों में ज्यादा असर
● ग्रेटर नोएडा में 800 टन रोजाना कूड़े को मिलेगा निस्तारण, लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू
● ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने को लेकर समीक्षा बैठक, धूल नियंत्रण के उपाय सख्त करने के निर्देश
● ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बीटा-1 सेक्टर का किया निरीक्षण
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में पिछले 8-10 दिनों से भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में हो रही मौतों से ग्रामीणों में आक्रोश है।
- sakshi choudhary
- 22 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में पिछले 8-10 दिनों से भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में हो रही मौतों से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों को आशंका थी कि कोई व्यक्ति पशुओं को जहर देकर मार रहा है। इसी वजह से ग्रामीणों ने रात में अपने पशुओं की निगरानी के लिए पहरा देना शुरू कर दिया था। मंगलवार सुबह पहरेदारी के दौरान एक युवक को घेर में बंधी भैंसों के पास जाकर उन्हें कुछ खिलाते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर युवक को पकड़ लिया।
युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पिछले कई दिनों से पशुओं की मौत को लेकर नाराज ग्रामीणों ने युवक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर जुनपत पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस चौकी प्रभारी दुष्यंत तंवर के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम विजय पाल बताया है और वह गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग लोगों की भैंसों की मौत हुई है और उन्हें शक है कि पशुओं को जहर दिया जा रहा था। लगातार घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए निगरानी टीम बनाई थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पकड़े गए युवक का भैंसों की मौत की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।