Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने PGI में ली अंतिम सांस ● UPITS 2026: अमित शाह ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 90 देशों के खरीदार पहुंचे ग्रेटर नोएडा ● ग्रेनो बस हादसा: पीड़ितों ने सुनाई खौफनाक कहानी, धुएं और चीख-पुकार के बीच बचाई जान ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, अमित शाह करेंगे उद्घाटन! सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद ● यूपी में चक्रवाती बारिश का अलर्ट, 42 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ● फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस ● राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनावों में धांधली को लेकर 100 प्रतिशत यकीन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल ● टप्पल में YEIDA की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण ● यूपीआईटीएस 2026: ग्लोबल सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, 85 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल ● राहुल गांधी ने भाजपा की लगातार जीत पर उठाए सवाल, बोले- जहां लोकतंत्र नहीं वहां एंटी-इन्कंबेंसी भी नहीं

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, अमित शाह करेंगे उद्घाटन! सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार से Uttar Pradesh International Trade Show (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण की शुरुआत हो रही है।
top-news

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार से Uttar Pradesh International Trade Show (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण की शुरुआत हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह करीब 11 बजे ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पांच दिवसीय यह International Trade Show 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। अमर उजाला के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम में 88 देशों के राजदूत और करीब 250 विदेशी खरीदार भी शामिल होंगे।


UPITS 2026 में उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों, हस्तशिल्प, कृषि, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, टूरिज्म और रिन्यूएबल एनर्जी समेत कई क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय बाजार के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। इस बार 2,400 से ज्यादा exhibitors, 85 देशों से 550 से अधिक international buyers और पांच लाख से ज्यादा visitors के पहुंचने की उम्मीद है। ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम partner countries के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। ट्रेड शो में B2B matchmaking, networking और business sessions के जरिए प्रदेश के कारोबारियों और विदेशी खरीदारों के बीच कारोबारी संपर्क बढ़ाने पर जोर रहेगा।

इस आयोजन में One District, One Product (ODOP) के साथ इस बार One District, One Cuisine (ODOC) को भी प्रमुखता दी जा रही है। ट्रेड शो के दौरान अलग-अलग जिलों के स्थानीय उत्पाद और व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक डिजिटल matchmaking सुविधा के जरिए exhibitors और buyers पहले से business meetings तय कर सकेंगे। वहीं, 29 सितंबर को ट्रेड शो के समापन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की जानकारी दी गई है।