Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने PGI में ली अंतिम सांस ● UPITS 2026: अमित शाह ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 90 देशों के खरीदार पहुंचे ग्रेटर नोएडा ● ग्रेनो बस हादसा: पीड़ितों ने सुनाई खौफनाक कहानी, धुएं और चीख-पुकार के बीच बचाई जान ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, अमित शाह करेंगे उद्घाटन! सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद ● यूपी में चक्रवाती बारिश का अलर्ट, 42 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ● फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस ● राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनावों में धांधली को लेकर 100 प्रतिशत यकीन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल ● टप्पल में YEIDA की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण ● यूपीआईटीएस 2026: ग्लोबल सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, 85 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल ● राहुल गांधी ने भाजपा की लगातार जीत पर उठाए सवाल, बोले- जहां लोकतंत्र नहीं वहां एंटी-इन्कंबेंसी भी नहीं

ग्रेनो बस हादसा: पीड़ितों ने सुनाई खौफनाक कहानी, धुएं और चीख-पुकार के बीच बचाई जान

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग के बाद हादसे से बचे यात्रियों ने खौफनाक आपबीती सुनाई है।
top-news

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग के बाद हादसे से बचे यात्रियों ने खौफनाक आपबीती सुनाई है। दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हुई, जबकि कई यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। एक महिला यात्री ने बताया कि वह बस में सो रही थी, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाकर उसे जगाया। बाहर निकली तो वहां पहले से ही काफी भीड़ थी और लोग अफरा-तफरी में बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।


पीड़िता के मुताबिक हालात इतने खराब थे कि यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। उसने अपना सामान तक नहीं उठाया और सिर्फ फोन लेकर बस से बाहर निकल आई। बाहर निकलने के बाद चारों तरफ धुआं ही धुआं था। हादसे के दौरान यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।

इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है और बचाए गए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचाया गया। घटना के बाद बस के दस्तावेज, फिटनेस और संचालन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बस पर पहले से कई चालान भी लंबित थे, जिनमें अधिकांश ओवरस्पीड से जुड़े बताए गए हैं। हादसे ने यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्री सुरक्षा और बस संचालन से जुड़े सवालों को फिर सामने ला दिया है।