Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● शारदा केयर हेल्थ सिटी में दो दिवसीय पोषण जागरूकता अभियान, डॉक्टरों ने बताया संतुलित आहार का महत्व ● यूपी ट्रेड शो में पुलिस का खास स्टॉल, साइबर अपराध से महिला सुरक्षा तक दी जा रही जानकारी ● ज्ञानेश कुमार ने भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया था? केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन का दावा ● यूपी ट्रेड शो में स्वदेशी पिस्टल का प्रदर्शन, बर्फीली चोटियों से रेगिस्तान तक सुरक्षा बलों की जरूरतों पर फोकस ● ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 और 3 में C&D वेस्ट को लेकर जागरूकता अभियान, खुले में मलबा न डालने की अपील ● ग्रेटर नोएडा में इस्कॉन गर्ल्स फोरम ने निकाली सात दिवसीय पदयात्रा, हरिनाम संकीर्तन से दिया आध्यात्मिक संदेश ● सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने PGI में ली अंतिम सांस ● UPITS 2026: अमित शाह ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 90 देशों के खरीदार पहुंचे ग्रेटर नोएडा ● ग्रेनो बस हादसा: पीड़ितों ने सुनाई खौफनाक कहानी, धुएं और चीख-पुकार के बीच बचाई जान ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, अमित शाह करेंगे उद्घाटन! सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 और 3 में C&D वेस्ट को लेकर जागरूकता अभियान, खुले में मलबा न डालने की अपील

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में वायु प्रदूषण की रोकथाम और Construction & Demolition (C&D) Waste के उचित निस्तारण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में दोनों सेक्टरों के RWA पदाधिकारियों और निवासियों को निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे को खुले में नहीं फेंकने तथा निर्धारित व्यवस्था के जरिए उसका निस्तारण करने के लिए जागरूक किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में वायु प्रदूषण की रोकथाम और Construction & Demolition (C&D) Waste के उचित निस्तारण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में दोनों सेक्टरों के RWA पदाधिकारियों और निवासियों को निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे को खुले में नहीं फेंकने तथा निर्धारित व्यवस्था के जरिए उसका निस्तारण करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सड़क की धूल के प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई।


अभियान में C&D Waste Processing Plant में प्रोसेस किए गए रीसाइकल्ड C&D मटेरियल के दोबारा इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि निर्माण कार्यों में पुनर्चक्रित सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देने से पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक श्यामा प्रसाद, प्रबंधक अरविंद कुमार, प्रबंधक दिव्या चौधरी, स्वतंत्र वर्मा, रोहित गुप्ता और लव शंकर भारती मौजूद रहे। इसके अलावा Feedback Foundation और APAG की टीम ने भी सेक्टरवासियों को C&D Waste के उचित निस्तारण और रीसाइकल्ड सामग्री के पुनः उपयोग के प्रति जागरूक किया।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की कि निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे को खुले में न डालें और C&D Waste के वैज्ञानिक निस्तारण में सहयोग करें। साथ ही निर्माण सामग्री को खुले में रखने से बचने और मलबे का समयबद्ध निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया। प्राधिकरण का कहना है कि C&D वेस्ट के उचित प्रबंधन, पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग के साथ नागरिकों की भागीदारी से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलेगी।