शारदा केयर हेल्थ सिटी में दो दिवसीय पोषण जागरूकता अभियान, डॉक्टरों ने बताया संतुलित आहार का महत्व
- sakshi choudhary
- 27 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर हेल्थ सिटी और शारदा अस्पताल में दो दिवसीय नेशनल न्यूट्रिशन अवेयरनेस अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की थीम “बेहतर जीवन के लिए सही खाएं” रखी गई। इसका उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार की अहमियत समझाने के साथ बचपन से ही पोषण की कमी को रोकने, सही खानपान की आदतें विकसित करने और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान लोगों और छात्रों को पोषण संबंधी जानकारी देने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और “जुबान का फैसला” जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी पोषण, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित भोजन को लेकर अपने विचार साझा किए। शारदा यूनिवर्सिटी की ओर से भी 21 और 22 सितंबर को NutriFest 2.0 के तहत National Nutrition Month Celebration 2026 का आयोजन किया गया था, जिसमें स्वस्थ खानपान और पोषण संबंधी जागरूकता पर विभिन्न गतिविधियां कराई गईं।