Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात
● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प!
● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त
● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी
● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल
● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप
● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन?
● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में PSIT छात्रों का स्मार्ट बैग, लैपटॉप और मोबाइल की चार्जिंग की सुविधा
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में कानपुर के प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) के चार छात्रों का स्मार्ट बैग आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
- sakshi choudhary
- 29 Sep, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में कानपुर के प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) के चार छात्रों का स्मार्ट बैग आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस इनोवेशन की शुरुआत एक छोटी-सी परेशानी से हुई। बीबीए छात्र ध्रुव अग्रवाल और उनके तीन दोस्तों को प्रोजेक्ट जमा करने के दौरान लैपटॉप की बैटरी खत्म होने की समस्या का सामना करना पड़ा। आसपास चार्जिंग प्वाइंट नहीं मिलने पर चारों ने सोचा कि जब मोबाइल के लिए पावर बैंक उपलब्ध है तो लैपटॉप को चार्ज करने की सुविधा भी बैग में ही क्यों न दी जाए। इसी विचार के बाद छात्रों ने लैपटॉप बैग को ही पोर्टेबल चार्जिंग स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया।
छात्रों ने 20 हजार एमएएच क्षमता वाली बैटरी से लैस स्मार्ट लैपटॉप बैग का प्रोटोटाइप तैयार किया है। छात्रों के अनुसार, इसमें लगी बैटरी एक लैपटॉप को करीब दो बार और मोबाइल फोन को लगभग चार बार चार्ज कर सकती है। बैग को खासतौर पर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं और सफर के दौरान लैपटॉप पर काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें लैपटॉप रखने के साथ जरूरत पड़ने पर उसे चार्ज करने की सुविधा दी गई है। टीम का लक्ष्य अलग-अलग मॉडल के लैपटॉप के अनुरूप चार्जिंग सिस्टम विकसित करना है। छात्रों के मुताबिक, इस स्मार्ट बैग को बाजार में करीब 3,500 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराने की योजना है।
चारों छात्रों के लिए यह प्रोजेक्ट अब केवल कॉलेज का इनोवेशन नहीं, बल्कि संभावित स्टार्टअप आइडिया भी बन गया है। टीम अब प्रोटोटाइप को और हल्का और सुरक्षित बनाने पर काम कर रही है। खासतौर पर बैटरी की सुरक्षा और चार्जिंग सिस्टम में सुधार किया जा रहा है, ताकि इसे व्यावसायिक स्तर पर बाजार में उतारा जा सके। छात्रों का कहना है कि पढ़ाई या काम के लिए लंबे समय तक घर से बाहर रहने वाले लोगों को इस तरह के बैग से चार्जिंग प्वाइंट तलाशने की परेशानी कम हो सकती है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित यह प्रोजेक्ट छात्रों की रोजमर्रा की समस्या से निकले एक व्यावहारिक इनोवेशन का उदाहरण है।