Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर बुधवार को नोएडा में दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
top-news

गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर बुधवार को नोएडा में दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। सेक्टर-27 स्थित कैलाश सभागार समेत अन्य स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं, उद्योग-व्यापार जगत, आरडब्ल्यूए-एओए प्रतिनिधियों और पत्रकारों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में लोगों ने डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी अपने-अपने माध्यम से उन्हें शुभकामना संदेश भेजे।


जन्मदिन के मौके पर कई जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी कैलाश सभागार पहुंचे। इनमें विधायक तेजपाल नागर, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर और पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत कई लोग शामिल रहे। वहीं मीडिया क्लब नोएडा के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने भी डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी। मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल कैलाश सभागार पहुंचा। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, एओए और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

डॉ. महेश शर्मा ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज और जनता की ओर से मिले स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए महत्वपूर्ण हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को याद करने की प्रेरणा देती हैं। इस दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की ओर से भी सोशल मीडिया के माध्यम से डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी गई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेताओं ने शुभकामना संदेश साझा किए।