Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट से दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी
● नोएडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग
● गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
● भगवान हनुमान ने मुझे बचाया’: पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित, बताया पूरा मंजर
● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
● मायावती का सपा पर निशाना, बोलीं- वोट PDA का चाहिए, टिकट परिवार और पूंजीपतियों को
● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से बड़ा बदलाव, बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा; ऐप से होगी जांच
● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, तीन प्रमुख रास्तों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
● ग्रेटर नोएडा में UGC Rollback और आरक्षण की मांग, गांधी जयंती पर सूरजपुर कलेक्ट्रेट में मौन उपवास
● यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा की नौवीं सीट पर नजर, 25 अतिरिक्त वोटों की जरूरत; सपा के बागी विधायकों पर निगाह
गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- sakshi choudhary
- 02 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में दोनों नेताओं के योगदान को याद किया गया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देशवासियों को आजादी के आंदोलन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके मुताबिक गांधी जी के विचारों को केवल पढ़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें समझकर अपने व्यवहार और जीवन में उतारना भी जरूरी है। वहीं ओएसडी अभिषेक पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशसेवा, सादगी, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है और उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया। इस दौरान ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी लवगीत कौर, ओएसडी अजय शर्मा, पीजीएम संदीप चंद्रा, डीजीएम वित्त सुधीर कुमार गंगवार, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम और वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल समेत प्राधिकरण के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समय में भी महत्वपूर्ण बताया।