Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट से दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी ● नोएडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग ● गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन ● भगवान हनुमान ने मुझे बचाया’: पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित, बताया पूरा मंजर ● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें ● मायावती का सपा पर निशाना, बोलीं- वोट PDA का चाहिए, टिकट परिवार और पूंजीपतियों को ● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से बड़ा बदलाव, बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा; ऐप से होगी जांच ● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, तीन प्रमुख रास्तों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें ● ग्रेटर नोएडा में UGC Rollback और आरक्षण की मांग, गांधी जयंती पर सूरजपुर कलेक्ट्रेट में मौन उपवास ● यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा की नौवीं सीट पर नजर, 25 अतिरिक्त वोटों की जरूरत; सपा के बागी विधायकों पर निगाह

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट से दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
top-news

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शुक्रवार को जलालपुर तहसील क्षेत्र में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अयोध्या मंडल प्रभारी दयाराम राजभर को पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी गई। सम्मेलन में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। सम्मेलन के दौरान उन्होंने भाजपा और सपा को लेकर भी राजनीतिक टिप्पणियां कीं। इन बयानों को पार्टी के राजनीतिक रुख के तौर पर देखा गया है।

दयाराम राजभर को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने किया। सम्मेलन में दिलीप विमल, समीर चौधरी, मनोज वर्मा, मोहम्मद असद और केडी गौतम समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जलालपुर में दयाराम राजभर की सक्रियता पहले भी पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में रही है।