Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

हिंडन रिवरफ्रंट: 29, 315 करोड़ की योजना, 25 किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प; पांच सदस्यीय समिति करेगी अध्ययन

नोएडा में हिंडन नदी के कायाकल्प और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है।
top-news

नोएडा में हिंडन नदी के कायाकल्प और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है। नोएडा प्राधिकरण ने करीब 25 किलोमीटर लंबे हिंडन क्षेत्र के Riverfront Development के प्रस्ताव का अध्ययन करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है। प्रस्तावित परियोजना की अनुमानित लागत करीब 29,315 करोड़ रुपये बताई गई है। समिति नदी के प्राकृतिक मार्ग, पिछले वर्षों के बाढ़ चक्र, भूजल रिचार्ज, पर्यावरणीय स्थिति और नदी क्षेत्र में हुए अतिक्रमण समेत कई पहलुओं का अध्ययन करेगी। समिति को अपनी रिपोर्ट 15 दिनों में सौंपनी है।


प्रस्ताव के मुताबिक हिंडन के वर्तमान मार्ग को व्यवस्थित करने और नदी की चौड़ाई बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। योजना में नदी के दोनों किनारों पर छह लेन की सड़क, Green Corridor, Walking Track, Parks और Recreational Areas विकसित करने का प्रस्ताव है। परियोजना को तीन चरणों में विकसित करने की योजना बताई गई है। इसके तहत करीब 2,871 हेक्टेयर जमीन की जरूरत और लगभग 13 हजार परिवारों के पुनर्वास की बात सामने आई है। वहीं प्रस्तावित योजना में करीब 1,200 हेक्टेयर भूमि को व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का अनुमान है।

हालांकि, यह योजना अभी Proposal and Study Stage में है और इसे अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। हिंडन का बाढ़ क्षेत्र पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए प्राधिकरण की समिति बाढ़ प्रबंधन, भूजल रिचार्ज और पर्यावरणीय प्रभाव जैसे पहलुओं का अध्ययन करेगी। अधिकारियों के अनुसार परियोजना को आगे बढ़ाने से पहले जरूरी स्वीकृतियां और विस्तृत अध्ययन आवश्यक होंगे। ऐसे में फिलहाल 29,315 करोड़ रुपये की योजना को प्रस्तावित परियोजना के तौर पर ही देखा जा रहा है।