Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

गौतमबुद्धनगर में संपूर्ण समाधान दिवस, 222 शिकायतें पहुंचीं; 13 का मौके पर निस्तारण

गौतमबुद्धनगर की सदर, दादरी और जेवर तहसीलों में शनिवार, 3 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
top-news

गौतमबुद्धनगर की सदर, दादरी और जेवर तहसीलों में शनिवार, 3 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 222 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।


तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। यहां कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता और एसीएमओ डॉ. आर.के. सिरोहा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में 122 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 7 मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

जेवर तहसील में एसडीएम दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां 94 शिकायतें अधिकारियों के सामने पहुंचीं और 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरती जाए और जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण किया जाए। प्रशासन का जोर शिकायतों के time-bound resolution और गुणवत्तापूर्ण समाधान पर रहा, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।