Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में सस्ती हुई यूके की शराब, कस्टम ड्यूटी घटने से ₹3290 तक कम हुए दाम ● ग्रेटर नोएडा में सपा का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान ● नोएडा सुपरनोवा सुसाइड: संभव जैन की मौत के बाद सामने आए नए खुलासे, पत्नी-बच्चे के इलाज में खर्च हुए 35 लाख ● किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का आंदोलन का ऐलान, तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन की तैयारी ● गौतमबुद्धनगर में संपूर्ण समाधान दिवस, 222 शिकायतें पहुंचीं; 13 का मौके पर निस्तारण ● ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी में पुरानी रंजिश पर घर में घुसे आठ लोग, युवक को चाकू मारने का आरोप ● हिंडन रिवरफ्रंट: 29,315 करोड़ की योजना, 25 किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प; पांच सदस्यीय समिति करेगी अध्ययन ● बिहार SIR: नितिन नवीन के पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले का नाम वोटर लिस्ट से गायब ● क्रिकेट में डबल गोल्ड: महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने भी जीता स्वर्ण, एशियन गेम्स में भारत का दबदबा ● नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, बचाने की कोशिश भी नाकाम

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का आंदोलन का ऐलान, तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन की तैयारी

ग्रेटर नोएडा में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की बैठक चाई फोर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने किया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की बैठक चाई फोर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने किया। बैठक में किसानों, मजदूरों, युवाओं और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आलोक नागर और प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया कि आने वाले दिनों में गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन कर किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।


राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि किसानों से जुड़े 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे, 4 प्रतिशत आबादी भूखंड और बैक लीज समेत अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संगठन अपनी आवाज बुलंद करेगा। इसके अलावा युवाओं के रोजगार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर जिले की तीनों तहसीलों तथा चारों प्राधिकरणों के स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। संगठन पदाधिकारियों के मुताबिक इन मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।


बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने गांव-गांव और क्षेत्रवार संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया। बैठक में डॉ. विकास प्रधान, आलोक नागर, बृजेश भाटी, रविंद्र प्रधान, लोकेश भाटी, नरेंद्र भाटी, ओमवीर बीडीसी, नासिर प्रधान, राजकुमार रूपवास, संदीप चंदीला, शुभम चेची, मनीष नागर, नीतू गुर्जर, अरुण प्रधान, सरोज भाटी, विनोद मलिक, हिमांशु तंवर, प्रेम सिंह नगर, सरजीत प्रधान, विनोद शर्मा, गौरव भाटी, शिवम भाटी, ठाकुर सीपी सोलंकी, लीलू गुरुजी, मनोज, श्रीकांत नागर, राजकुमार जेवर, कल्लू पारसोल, जाहिद खान, अजय पाल यादव और राशिद जेवर समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।