Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में ‘एसेंसिया’ फ्रेशर समारोह का आयोजन ● ग्रेनो के किसानों के लिए बड़ी खबर, 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित जमीन पर 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजे का रास्ता साफ ● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें ● एशियन गेम्स में 6 मेडल पर भी संतुष्ट नहीं बृजभूषण सिंह, बोले- लड़कियों का प्रदर्शन..... ● ग्रेटर नोएडा के नीमका गांव में अधेड़ की हत्या, छोटे भाई पर फावड़े से हमला करने का आरोप ● नोएडा में सस्ती हुई यूके की शराब, कस्टम ड्यूटी घटने से ₹3290 तक कम हुए दाम ● ग्रेटर नोएडा में सपा का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान ● नोएडा सुपरनोवा सुसाइड: संभव जैन की मौत के बाद सामने आए नए खुलासे, पत्नी-बच्चे के इलाज में खर्च हुए 35 लाख ● किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का आंदोलन का ऐलान, तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन की तैयारी ● गौतमबुद्धनगर में संपूर्ण समाधान दिवस, 222 शिकायतें पहुंचीं; 13 का मौके पर निस्तारण

शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में ‘एसेंसिया’ फ्रेशर समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर समारोह ‘एसेंसिया – द बॉलीवुड थीम’ का आयोजन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर समारोह ‘एसेंसिया – द बॉलीवुड थीम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उनके Communication Skills, Confidence और Personality Development को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आर. श्रीराजा कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने बॉलीवुड थीम पर आधारित विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में फैकल्टी कोऑर्डिनेटर के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर पिंकी दास और एसोसिएट प्रोफेसर रितु मखीजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, लेक्चरर माधवी शर्मा ने फैकल्टी मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यक्रम के Media and Promotion से जुड़े कार्यों का समन्वय किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का मंच मिला। विभिन्न प्रस्तुतियों और गतिविधियों के जरिए छात्रों ने अपनी कला के साथ-साथ टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी प्रदर्शन किया।

‘एसेंसिया – द बॉलीवुड थीम’ ने नए विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने और सकारात्मक माहौल में अपने College Life की शुरुआत करने का अवसर दिया। कार्यक्रम में सामाजिक संपर्क, प्रभावी संचार, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों के विकास पर जोर दिया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंगीन बॉलीवुड थीम और मनोरंजक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। यह फ्रेशर समारोह विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और सुखद अनुभव बनकर सामने आया।