Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने जाली नोट छापने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2,549 जाली नोट समेत प्रिंटर और कटिंग मशीन बरामद हुई।
top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जाली नोट छापने और उनकी तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना इकोटेक-1 पुलिस और स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा जोन की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2,549 जाली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 54 हजार 900 रुपये बताई गई है।


पुलिस के मुताबिक आरोपी असली भारतीय करेंसी नोट को स्कैन करके उसी सीरियल नंबर के जाली नोट तैयार करते थे। इसके बाद इन नोटों को असली नोटों के साथ मिलाकर बाजार में चलाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जाली नोट छापने वाला प्रिंटर और नोटों की कटिंग मशीन भी बरामद की है। इसके अलावा एक स्कॉर्पियो कार, चार मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। बरामद सामान के आधार पर पुलिस गिरोह के नेटवर्क और उसके जरिए जाली नोटों को बाजार में खपाने की तैयारी की जांच कर रही है।


गौतमबुद्धनगर पुलिस की इस कार्रवाई को Fake Currency Network के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, जाली नोटों की सप्लाई और उनके इस्तेमाल की योजना के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।