Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
● 5 करोड़ रुपये लेकर प्रेमानंद महाराज से मिलने का आरोप, विराट कोहली की टीम ने बताया सच
● ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
● गौतमबुद्ध नगर में शिक्षक सम्मान समारोह, प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक विजेताओं के नाम घोषित
ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ RWA के पदाधिकारियों ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (GNIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रवि कुमार से मुलाकात की।
- sakshi choudhary
- 07 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ RWA के पदाधिकारियों ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (GNIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रवि कुमार से मुलाकात की। फेडरेशन अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर के नेतृत्व में हुई बैठक में पानी का कम प्रेशर, गंदे पानी की सप्लाई, UGR की समस्या, खराब मोटर और पंप के साथ पुरानी व जर्जर जलापूर्ति लाइनों का मुद्दा उठाया गया। RWA पदाधिकारियों ने कहा कि कई सेक्टरों में लंबे समय से इन समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फेडरेशन अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने अधिकारियों के सामने विभिन्न सेक्टरों की समस्याएं विस्तार से रखीं। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में पुरानी जलापूर्ति लाइनों के कारण आए दिन पानी की सप्लाई प्रभावित होती है। कुछ स्थानों पर कम प्रेशर और गंदे पानी की शिकायत भी सामने आती रहती है। RWA की ओर से खराब UGR मोटरों को ठीक कराने, जरूरत वाले स्थानों पर नई मोटर और पंप लगाने तथा जर्जर पाइपलाइन को बदलने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं का केवल अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि स्थायी व्यवस्था की जरूरत है।
बैठक के बाद GNIDA CEO एन.जी. रवि कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। अधिकारियों से पुरानी जलापूर्ति लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने, खराब UGR मोटरों की जल्द मरम्मत या उन्हें बदलने और जरूरत के अनुसार नई मोटर व पंप लगाने को कहा गया। साथ ही गंदे पानी और कम प्रेशर की समस्या का भी शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कैप्टन वीरेंद्र सिंह, महासचिव ऋषिपाल भाटी, कोषाध्यक्ष भुवनेश गर्ग, सेक्टर P-3 के अध्यक्ष अमित भाटी, डेल्टा-2 के अध्यक्ष बॉबी भाटी, सेक्टर-36 के अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी और सेक्टर-37 के अध्यक्ष जय सिंह भाटी सहित विभिन्न RWA के पदाधिकारी मौजूद रहे।