Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
ग्रेटर नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP) तक सीधी कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना पर काम तेज हो गया है।
- sakshi choudhary
- 09 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP) तक सीधी कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना पर काम तेज हो गया है। इसके तहत शहर की 105 मीटर चौड़ी सड़क का विस्तार कर उसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। परियोजना के पहले चरण में करीब 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए आठ गांवों की लगभग 63 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन आसान होने की उम्मीद है।
यह सड़क ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 गोलचक्कर से सूरजपुर-कासना मार्ग होते हुए जुनपत गांव तक बनी हुई है। अब इसे दादरी क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाया जाएगा। परियोजना के लिए जुनपत, दतावली, बील अकबरपुर, चिटहेरा, नई बस्ती, हजरतपुर, रामगढ़ और बोड़ाकी गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जानी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच सड़क और इंटरचेंज निर्माण को लेकर सहमति बन चुकी है। प्राधिकरण जमीन उपलब्ध कराएगा, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी NHAI की होगी।
योजना के दूसरे चरण में इस सड़क को न्यू नोएडा और ग्रेटर नोएडा फेज-2 क्षेत्र से होते हुए हापुड़ बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) से जोड़ने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले वर्ष निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। भविष्य में इस मार्ग को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की भी योजना है, जिसके लिए करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त सड़क बनाई जानी है। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को KGP, NH-9 और आगे गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकती है।