Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को लर्नर्स पैराडाइज स्कूल, धूम मानिकपुर, दादरी में ‘जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026’ का आयोजन किया जाएगा।
- sakshi choudhary
- 09 Oct, 2026
विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को लर्नर्स पैराडाइज स्कूल, धूम मानिकपुर, दादरी में ‘जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस खेल महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन लर्नर्स पैराडाइज स्कूल द्वारा किया जा रहा है, जबकि एमपीएस पब्लिक स्कूल और इनोवेटिव किड्स एकेडमी सह-आयोजक के रूप में सहयोग कर रहे हैं।
खेल महोत्सव में लर्नर्स पैराडाइज स्कूल, एमपीएस पब्लिक स्कूल, इनोवेटिव किड्स एकेडमी और ज्ञान देवी मॉडर्न स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के भाग लेने की योजना है। प्रतियोगिताओं में फ्लैट रेस, हर्डल रेस, बैलेंस द कोन, ऑब्स्टेकल रेस, स्पाइडर रेस समेत कई मनोरंजक खेल शामिल होंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की शारीरिक फिटनेस, एकाग्रता, संतुलन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। वहीं, भाग लेने वाले विद्यालयों को सहभागिता ट्रॉफी और लीग के विजेता व उपविजेता विद्यालयों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
Digiware Technology Services के संस्थापक और इनोवेटिव किड्स एकेडमी से जुड़े अजय शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थियों से सीखने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम को Digiware Technology Services, Sdiary Educational ERP Software, Zevro Clinic Management Software और Digiware Printing Solutions का सहयोग मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस स्पोर्ट्स कार्निवल का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सौहार्द और खेल भावना को मजबूत करना है।