Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40, 400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग और ठोस अपशिष्ट के अनुचित निस्तारण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक अवैध डंपिंग ग्राउंड में कूड़े से धुआं उठने की सूचना पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची।
top-news

ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग और ठोस अपशिष्ट के अनुचित निस्तारण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक अवैध डंपिंग ग्राउंड में कूड़े से धुआं उठने की सूचना पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग बुझाने के बाद कूड़े से मिले साक्ष्यों के आधार पर सेक्टर-4 स्थित एम्स गोल्ड होम सोसाइटी पर 40,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण के अनुसार, सोसाइटी बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आती है, लेकिन कचरे का उचित प्रबंधन नहीं करने और अवैध स्थान पर कूड़ा डलवाने के मामले में यह कार्रवाई की गई।


प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के नेतृत्व में जांच की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने टीम के साथ सेक्टर पाई-1 और पाई-2 की सर्विस रोड पर 130 मीटर रोड के पास एक डंपर पकड़ा। डंपर में भरा Horticulture Waste पास के खाली प्लॉट में डाला जा रहा था। टीम ने डंपर जब्त कर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। प्राधिकरण की इन कार्रवाइयों का उद्देश्य शहर में खुले स्थानों पर कचरा फेंकने और अवैध डंपिंग पर रोक लगाना है।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बल्क वेस्ट जनरेटरों से नियमों के अनुसार कचरे का निस्तारण करने की अपील की है। उन्होंने शहरवासियों से भी ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि Solid Waste Management के नियमों का पालन नहीं करने और अवैध रूप से कचरा फेंकने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।