Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत नोएडा में महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई।
- sakshi choudhary
- 12 Oct, 2026
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत नोएडा में महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में करीब 500 छात्राओं ने भाग लिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, होशियारपुर, सेक्टर-51 से शुरू हुए पैदल मार्च के जरिए लोगों को महिला सुरक्षा, समान अवसर और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया।
रैली का नेतृत्व महिला सुरक्षा की पुलिस उपायुक्त सुनीती ने किया। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह, थाना सेक्टर-49 की प्रभारी निरीक्षक और महिला थाना प्रभारी के समन्वय से किया गया। अभियान में नोएडा जोन के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम, स्वयं सिद्धा टीम और एंटी रोमियो टीम ने हिस्सा लिया। इसके अलावा आशा बहुओं, होमगार्ड, एएनएम, शिक्षकों और सफाईकर्मियों ने भी सहयोग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने छात्राओं और आमजन को महिला सुरक्षा उपायों, स्वास्थ्य, स्वच्छता, अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
पैदल मार्च के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी तरह के उत्पीड़न या दुर्व्यवहार की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस को देने की अपील की। गौतमबुद्धनगर पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत जागरूकता और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनके अधिकारों की जानकारी देने और महिला सुरक्षा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।