Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट और मिग्सन अल्टिमो सोसायटी के निवासियों पर बिजली कटौती का संकट मंडरा रहा है।
- sakshi choudhary
- 12 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट और मिग्सन अल्टिमो सोसायटी के निवासियों पर बिजली कटौती का संकट मंडरा रहा है। अग्नि सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दोनों सोसायटियों की बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए एनपीसीएल (NPCL) को पत्र भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 अक्टूबर से बिजली काटने की कार्रवाई प्रस्तावित है। इससे दोनों सोसायटियों में रहने वाले करीब 1,700 परिवार प्रभावित हो सकते हैं। प्राधिकरण की जांच में फायर हाइड्रेंट और फायर एक्सटिंग्विशर जैसे उपकरण लगे होने के बावजूद काम नहीं करते पाए गए।
प्राधिकरण ने करीब डेढ़ महीने पहले प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट के प्रबंधन को अग्निशमन उपकरणों की खामियां दूर करने का नोटिस दिया था। दोबारा जांच में भी सुधार नहीं मिलने के बाद बिजली आपूर्ति बंद करने की सिफारिश की गई। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा के मुताबिक, प्राधिकरण ने 7 अक्टूबर को पत्र भेजकर दोनों सोसायटियों में बिजली काटने को कहा था। प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट में करीब 704 फ्लैट हैं, जहां लगभग 650 परिवार रहते हैं। वहीं, मिग्सन अल्टिमो में करीब 1,100 परिवार निवास करते हैं। दोनों सोसायटियों में मल्टीपॉइंट कनेक्शन के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है।
प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट के पूर्व एओए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोसायटी के हैंडओवर से जुड़े मामले में बिल्डर की जिम्मेदारी को लेकर विवाद है और इस संबंध में एओए कोर्ट में है। उन्होंने प्राधिकरण से बिल्डर को निर्देश देने का अनुरोध किया है। दूसरी ओर, मिग्सन ग्रुप के मीडिया प्रभारी का कहना है कि सोसायटी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए काम किया जा रहा है और निवासियों को परेशानी से बचाना प्राथमिकता है। प्राधिकरण का कहना है कि अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कमियां दूर होने पर ही राहत मिल सकती है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि बिजली कटौती से पहले दोनों सोसायटियों में सुरक्षा उपकरणों को ठीक कराया जाता है या नहीं।