Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भक्तिमय वातावरण में हुआ।
- sakshi choudhary
- 12 Oct, 2026
नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भक्तिमय वातावरण में हुआ। पहले दिन भगवान गणेश की वंदना और माता गौरा की स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने रामलीला स्थल को भक्तिरस से भर दिया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कैप्टन विकास गुप्ता, विमला बाथम, वाई.पी. सिंह, गिरीश बत्रा और कार्यक्रम संयोजक मधुसूदन दादू सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की। समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश शर्मा और स्वागत अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी समेत पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति के जरिए रामलीला के सफल आयोजन की मंगलकामना की गई। रामलीला भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देने का माध्यम भी है।
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से आगामी कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। इस वर्ष रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि रामायण के प्रसंगों के मंचन के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रामलीला महोत्सव में लोगों की भागीदारी से आयोजन को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण बनाने की उम्मीद है।