Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल जल्द पारित करे सरकार, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने उठाई मांग
● ग्रेनो प्राधिकरण में संविदा खत्म, फिर भी काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी
● दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन
● ग्रेटर नोएडा में अब 8 रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई बसें
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन
ग्रेटर नोएडा में दिवाली की तैयारियां तेज हो गई हैं। त्योहार से पहले शहर के सभी प्रवेश द्वारों और गोलचक्करों को रोशनी से जगमगाने की तैयारी है।
- sakshi choudhary
- 15 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में दिवाली की तैयारियां तेज हो गई हैं। त्योहार से पहले शहर के सभी प्रवेश द्वारों और गोलचक्करों को रोशनी से जगमगाने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइट लगाने और उन्हें चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सड़कों और स्थानों के साथ गांवों व सेक्टरों में भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि त्योहार के दौरान शहर रोशन नजर आए।
बैठक में बादलपुर और अस्तौली में निर्माणाधीन 33 केवी बिजलीघरों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। एसीईओ ने अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाकर दोनों सबस्टेशनों को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, किसानों को आवंटित छह प्रतिशत आबादी भूखंडों में बिजली संबंधी सभी कार्य नवंबर तक पूरे करने को कहा गया। खैरपुर, खोदना खुर्द, पतवाड़ी, छोटी मिलक और इटैड़ा समेत कई गांवों में इन कार्यों को पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा तिलपता, कुलेसरा, छपरौला और खोदना खुर्द समेत 17 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जारी है, जिसे दिवाली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2, सेक्टर-3 और सेक्टर-12 समेत अन्य सेक्टरों के पार्कों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में ड्रेन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए एसीईओ ने प्रस्तावित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी कर निर्माण शुरू कराने को कहा। बैठक में ड्रेन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, अश्विनी चतुर्वेदी, सौरभ भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण की इन तैयारियों का उद्देश्य दिवाली से पहले शहर और गांवों की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना है।